फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Jitendranand Saraswati's big statement on the floods in Uttarakhand

उत्तराखंड में आई बाढ़ पर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का बड़ा बयान, कहा-सैलाब अप्रत्याशित नहीं, दी गई थी चेतावनी

Sun, 07 Feb 2021 10:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Swami Jitendranand Saraswati's big statement on the floods in Uttarakhand
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा महासभा के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जो बह गए उनमें से शायद ही कोई भाग्यशाली होगा जो जिंदा बचा होगा। लगभग दो सौ लोगों के मारे जाने का अनुमान है। साल 2013 की केदारनाथ त्रासदी के बाद ये सबसे बड़ी तबाही है। जो कुछ दृष्टिगत हो रहा है, वो बहुत डरावना है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि चमोली जिले में धौलीगंगा नदी में ग्लेशियर के फटने और हिमस्खलन के कारण आई बाढ़ के सामने बांध, पुल, मनुष्य जो भी सामने पड़े तिनके की तरह सैलाब में बह गए। चाहे केदारनाथ की आपदा हो या धौलीगंगा में आया सैलाब, ये अप्रत्याशित नहीं है। वैज्ञानिकों और संतों ने बार-बार चेताया है।
विज्ञापन


प्रो. टी शिवाजी राव ने 2005 में ही टिहरी बांध को टाइम बम कहा था। देश को इसी प्रकार की तबाहियों से बचाने के लिए स्वामी साननंद जी ने प्राण दे दिए। सानंद जी साधारण सन्यासी नहीं थे। बहुत बड़े वैज्ञानिक थे। आईआईटी कानपुर में प्रोफेसर और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सचिव रह चुके थे। हजारों इंजीनियर उन्होंने तैयार किए। सन्यासी तो गंगा जी को बचाने के लिए बने थे। दुर्भाग्य कि प्रधानमंत्री ने भी उन्हें अनसुना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आज जो कुछ हो रहा है, वह सरकार की हठधर्मिता और लापरवाही का परिणाम है। चमोली जिले के रैणी गांव के लोग लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन बांध कंपनी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र के भीतर लगातार विस्फोटक का इस्तेमाल कर रही थी। आज की आपदा उसी का परिणाम है।

हिमस्खलन के टूटने से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन मालिक और नेता सब सुरक्षित हैं। नुकसान का जायजा लेने के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ रहे हैं। मरे हैं मजदूर। सैंकड़ों की संख्या में मजदूरों के बह जाने की सूचना है और राहतकार्य जारी है। सुरंग में फंसे कुछ लोगों को बचा भी लिया गया है। भगवान सबकी रक्षा करें और नेताओं को सद्बुद्धि दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed