{"_id":"6364addab261067eb978cbf5","slug":"swami-ajitanand-a-member-of-the-kaudiya-hospital-committee-hanged-himself-was-in-depression","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी ने फंदे पर लटक दी जान, अवसाद में उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी ने फंदे पर लटक दी जान, अवसाद में उठाया आत्मघाती कदम
Fri, 04 Nov 2022 12:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:35 PM IST
सार
स्वामी अजितानंद (55) रामकृष्ण मिशन समिति से जुड़े थे। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे और उनका उपचार भी चल रहा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि दूसरे तल के कमरा नंबर 3 में रहने वाले स्वामी अजितानंद का कमरा सुबह देर तक नहीं खुला।
विज्ञापन
रामकृष्ण मिशन अस्पताल में स्वामी जी ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (कौड़िया अस्पताल) में स्वामी अजितानंद (55) ने फंदे पर लटक जान दे दी। शुक्रवार की सुबह अस्पताल परिसर स्थित कमरे में फंदे से लटकते शव को लक्सा पुलिस ने कब्जे में लिया। एसीपी दशाश्वमेध, लक्सा पुलिस और फोंरेंसिक टीम ने छानबीन की। कमरे से साक्ष्य के तौर पर सामानों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
हावड़ा पश्चिम बंगाल निवासी स्वामी अजितानंद (55) रामकृष्ण मिशन समिति से जुड़े थे और पिछले तीन साल से वह सेवाश्रम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल के दिनों में वह किसी बात को अवसाद में थे, जिनका उपचार भी चल रहा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि दूसरे तल के कमरा नंबर 3 में रहने वाले स्वामी अजितानंद का कमरा सुबह देर तक नहीं खुला।
विज्ञापन
इस पर कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई उत्तर नहीं मिलने पर खिड़की से कर्मचारियों ने झांका तो दंग रह गए। स्वामी गमछे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। तुरंत सेवाश्रम प्रबंधन ने लक्सा पुलिस को सूचना दी। लक्सा पुलिस और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय भी पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया कि अवसाद में आकर स्वामी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। लक्सा में 120 साल पुराने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में रहने के लिए 2019 में स्वामी अजितानंद आया था।