फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious patients will get medicine at home till the investigation report comes in varanasi

राहत भरी खबर:  जांच रिपोर्ट आने तक घर पर मिलेगी संदिग्ध मरीजों को दवा

Wed, 21 Apr 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 09:36 PM IST
सार

शहरी-ग्रामीण इलाकों में घूमेगी 38 टीमें, कोविड सेंटर से किया गया टीम को रवाना
 

विज्ञापन
Suspicious patients will get medicine at home till the investigation report comes in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिहाज से दवा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत कोरोना की जांच कराने वालों को रिपोर्ट आने तक शहरी-ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध मरीजों को घर पर ही दवा दी जाएगी। इसके लिए कोविड कमांड सेंटर से टीम को रवाना किया गया।

विज्ञापन


कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से एसडीएम सिद्धार्थ यादव, आकाश कुमार और एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि कुल 38 रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) काम करेगी जो जांच रिपोर्ट आने तक लोगों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन टेस्ट ट्रैक और ट्रीट को जनपद में पूरी तरह से लागू किया जा रहा है, जिससे कि कोरोना संक्रमितों की संख्या को कम किया जा सके। शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 14 टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. संजय राय, एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ सुरेश सिंह, डॉ. पीयूष राय, डॉ. राहुल सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अतुल सिंह, यूनिसेफ से डीएमसी शाहिद एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Suspicious patients will get medicine at home till the investigation report comes in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिले में 25 हजार मेडिसिन किट तैयार
सीएमओ ने बताया कि जिले में 25,000 व्यक्तियों की खुराक ‘कोविड मेडिसिन किट’ तैयार कर आरआरटी को सौंपा गया है, जो लक्षणयुक्त व्यक्तियों को दवा देने का कार्य करेंगी । इन दवाओं में डोकसी 100, आइवर्मेक्टिन, एजीथ्रोमाइसिन 500, पैरासिटामोल, विटामिन-सी, विटामिन-डी, कैल्शियम, जिंक आदि को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed