{"_id":"62c28516e22a01202c179ec5","slug":"suspicious-death-of-youth-in-manduadih-varanasi-forensic-team-got-injection-from-spot-police-start-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फॉरेंसिक टीम को मौके से मिले इंजेक्शन, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फॉरेंसिक टीम को मौके से मिले इंजेक्शन, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर निवासी गोपाल (29) पुत्र स्व. लखन सोमवार सुबह अपने कमरे में मृत मिला। मौके से फॉरेंसिक टीम को कुछ इंजेक्शन मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर में सोमवार सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। तुलसीपुर निवासी गोपाल (29) पुत्र स्व. लखन अपने कमरे में मृत मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम को मृतक के कमरे से कुछ इंजेक्शन मिले।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवक ने खुदकुशी है। उसने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। गोपाल की शादी नहीं हुई थी। वह औरंगाबाद में एक नेल पॉलिश बनाने की फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोपाल नशे का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच पड़ताल की जा रही है। इधर, भुल्लनपुर में भी एक युवक के फांसी लगाए जाने की सूचना है।
विज्ञापन