फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious death of married woman brother accuses in laws of killing her by giving poison

Crime in Varanasi: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप

Sat, 13 Aug 2022 02:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 13 Aug 2022 02:22 PM IST
सार

वाराणसी के फत्तेपुर गांव में दहेज का मामला सामने आया है। जहां एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने पति और सास के ऊपर दहेज के लिए बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Suspicious death of married woman brother accuses in laws of killing her by giving poison
कोटा में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

फत्तेपुर गांव में बीती देर रात एक विवाहिता की हालत नाज़ुक होने से परिजनों ने उसे शिवपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने पति और सास के ऊपर दहेज के लिए बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए आज स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरापट्टी गांव निवासी बसंतलाल की पुत्री प्रतिमा कुमारी जैसल (24 वर्ष) की शादी इसी थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी लालजी जैसल के पुत्र जयप्रकाश के साथ हुई थी। 
विज्ञापन

शादी में मायके वालों ने नगदी सहित घर गृहस्थी का सामान दिया था इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपए नगदी की मांग करने लगे। विवाहिता और मायके वालों द्वारा दहेज देने में असमर्थता व्यक्त करने पर विवाहिता के पति और सास बबिता ने मारपीट शुरु कर दी।  8 अगस्त 2022 को विवाहिता को मारपीट कर मौसी के घर छोड़ आए।

मौसी और उसके परिजन शुक्रवार को विवाहिता के ससुराल आकर पंचायत करने लगे इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने मौसी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मौसी विवाहिता को ससुराल में छोड़कर वापस लौट गई और रात में घह घटना घटित हो गई।

ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि विवाहिता ने रात में जहर का सेवन कर लिया था। हालत खराब होने पर हम लोग उसे हॉस्पिटल ले गये। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed