{"_id":"5a03287d4f1c1bc8678ba170","slug":"suspected-isis-terrorist-abu-zaid-four-friend-take-into-custody-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएस के संदिग्ध आतंकी अबु जैद से संपर्क रखने वाले चार युवक हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस के संदिग्ध आतंकी अबु जैद से संपर्क रखने वाले चार युवक हिरासत में
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
अबू जैद
- फोटो : amar ujala
आईएस के संदिग्ध आतंकी अबु जैद से संपर्क रखने की सूचना पर पुलिस ने आजमगढ़ जिले के कुजियारी गांव में छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लिया है। खुफिया विभाग के इनपुट पर मंगलवार की देर रात उन्हें हिरासत में लिया गया।
घटना के दूसरे दिन बुधवार की शाम तक इन्हें अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबु जैद सऊदी अरब में रहकर एक टेलीफोन कंपनी में केबल बिछाने का काम करता था।
एक समय में अबु जैद के पिता अलाउद्दीन भी खाड़ी देश में था। लेकिन बीते कई साल से घर पर ही रहकर वह खेती बारी करता है। अबु जैद सऊदी अरब में रहता है। उसकी पाकिस्तान में रहने वाले कई लोगों से अच्छी खासी दोस्ती थी।
विज्ञापन
खुफिया विभाग की निशानदेही पर आठ माह पूर्व बिजनौर से गिरफ्तार संदिग्धों से मिले सुराग के बाद एटीएस की टीम अबु पर नजर रख रही थी। पांच नवंबर को अबु जैद के भारत लौटने की सूचना पर उसे मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अबु जैद की गिरफ्तारी के बाद से ही उसका गांव छाऊ खुफिया विभाग की नजर में है।

Trending Videos
चार में से दो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा
यूपी100
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की रात को खुफिया विभाग के इनपुट पर भारी संख्या में पुलिस निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव पहुंची और छापेमारी करके गांव के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
यह सभी लोग गांव के एक व्यक्ति के घर बैठकर टीवी पर मैच देख रहे थे। हिरासत में लिए जाने वालों में एक 15 दिन पूर्व सऊदी अरब से घर लौटा है। और एक अन्य डेढ़ माह पूर्व वहां से आया हुआ है। शेष दोनों घर पर ही रहते थे।
इनमें से एक का पुराना रिकार्ड ठीक नहीं है। बुधवार की शाम तक इन्हें अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही थी। गांव के लोगों ने इनके हिरासत में लिए जाने की बात कही है जबकि पुलिस के किसी भी बड़े अधिकारी ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।