फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suspect death foreigner dead body in guest house in varanasi

वाराणसी के गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिक की मौत से हड़कंप, पुलिस और डॉक्टर मौके पर मौजूद

Thu, 09 Apr 2020 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
suspect death foreigner dead body in guest house in varanasi
गेस्ट हाउस में छानबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के एक गेस्ट हाउस में ठहरे विदेशी नागरिक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है। विदेशी युवक यहां 28 फरवरी से ठहरा हुआ था।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में स्थित एल्विस गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-14 में बेलारूस देश का युवक डोमेट्रीज(28) गुरुवार को मृत अवस्था में मिला। उसका शरीर कमरे में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। मृतक यहां रहकर संगीत और तांत्रिक विद्या सीखने के लिए बाहर जाता था।
विज्ञापन


बुधवार रात दस बजे खाना खाने के बाद वह होटल के स्टाफ से सोने जाने के लिए कहते हुए अपने कमरे में चला गया। गुरुवार को काफी देर होने पर होटल का कर्मचारी ओमप्रकाश जब ब्रेकफास्ट लेकर कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारी ने इस बात की सूचना होटल के मालिक जावेद अली को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब खिड़की से झांका तो देखा कि विदेशी नग्न ही मृत अवस्था में कमरे में पड़ा था। तत्काल इसकी सूचना भेलूपुर थाने को दी गई। होटल मालिक ने बताया कि व्यक्ति रोज सुबह बाहर संगीत और तंत्र विद्या सीखने जाता था, लॉकडाउन होने की वजह यहीं रुका था।

मौके पर पुलिस एवं डॉक्टरों की टीम और फील्ड यूनिट पहुंचकर जांच करने में जुटी है। एसीएम प्रथम और सीओ भेलूपुर मौके पर हैं। फोरेंसिक टीम मामले की जांच करेगी। जांच के बाद ही कमरे का गेट तोड़ा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि विदेशी युवक इलविश गेस्ट हाउस, शिवाला भेलूपुर में 28 फरवरी आद्यात्मिक कारणों से वाराणसी में रुके हुआ था। युवक अपने कमरे में मृत मिला है और दरवाजा अंदर से बंद था। डेड बॉडी को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आसापास के लोगों जानकारी मांगी गई कि इसमें कोरोना वायरस का तो कोई लक्षण नहीं था। पोस्टमार्टम करा कर डेड बॉडी मोर्चरी में रखी जाएगी। बेलारूस एंबेसी को सूचित किया जा रहा है। उनके निर्देश के अनुसार आगे डेड बॉडी के दाह संस्कार की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed