{"_id":"5b0d36a94f1c1bf16e8b529c","slug":"sushmita-sen-is-topper-in-varanasi-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result : बनारस में बेटियों ने फिर जमाई धाक, सुष्मिता सेन ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result : बनारस में बेटियों ने फिर जमाई धाक, सुष्मिता सेन ने किया जिला टॉप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 29 May 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
सुष्मिता ने हासिल किए 98.6 प्रतिशत अंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों ने एक बार फिर सफलता के नए प्रतिमान स्थापित कर दिए हैं। सीबीएसई दसवीं में सुष्मिता सेन ने वाराणसी में में टॉप किया है। सनबीम भगवानपुर की छात्रा सुष्मिता को 98.6 फीसदी अंक हासिल हुए हैं।
बीएचयू में मेडिकल अफसर डॉ. पीआर सेन और पर्यावरणविद डॉ. मीताली सेन की इस होनहार बेटी ने अपनी मेहनत और उपलब्धि से न सिर्फ माता-पिता बल्कि समूची काशी को गर्व करने का मौका दिया है।
मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही घोषित हो गया। सनबीम भगवानपुर की सुष्मिता सेन जहां सर्वाधिक अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी, वहीं सेकंड टॉपर भी इसी विद्यालय से रहे।
विज्ञापन
98.2 फीसदी अंकों के साथ शिवांगी यादव और अर्पित गर्ग ने संयुक्त रूप से यह उपलब्धि हासिल की। वहीं तीसरे स्थान पर द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के अक्षांश अग्रवाल ने 98 फीसदी अंक के साथ जगह बनाई है।
इन टॉपर्स की कामयाबी पर अभिभावकों का सिर जहां गर्व से ऊंचा हो गया है, वहीं स्कूलों में भी खुशियां छाई हैं। मेधावियों ने माता-पिता और गुरुजनों को अपनी इस कामयाबी का श्रेय दिया।
वाराणसी का पासिंग प्रतिशत - 84.83 प्रतिशत
परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थी - 18034
परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी - 17859
कुल पास - 15298
कंपार्टमेंट - 2395

रिजल्ट आते ही छा गई खुशी, उत्साह हुआ दूना
निर्धारित समय से तीन घंटे पहले आया रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 10वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। वर्षा की कड़ी मेहनत का परिणाम आते ही मेधावियों के चेहरे पर सफलता की चमक छा गई। उत्साह दूना हो गया। रिजल्ट जानने की उत्सुकता तो उस वक्त और बढ़ गई जब निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही रिजल्ट सामने आ गया।
सीबीएसई दसवीं का परिणाम यूं तो शाम चार बजे घोषित होना था लेकिन परिणाम दिन में करीब सवा एक बजे ही जारी कर दिया। ऐसे में बेसब्री से इंतजार कर रहे बच्चों और उनके साथ अभिभावकों की धड़कन बढ़ गई।
स्कूल तो परिणाम जानने को पहले से ही उत्सुक थे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद एक एक कर अलग अलग स्कूलों में अपने परिणाम घोषित किए। परिणाम आने के साथ ही स्कूल से लेकर परीक्षार्थियों के घरों तक जश्न का माहौल छा गया।
टॉप करने वाले के घरों की खुशियां ही जैसे दूनी थी। हर ओर बधाईयों का सिलसिला चला तो सोशल मीडिया पर इस सफलता को साझा करने में न तो मां पिता पीछे रहे और ना ही स्कूल प्रबंधन।
साल भर की मेहनत का फल पाकर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के साथ बड़ों का आशीर्वाद लिया। सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का मिठाइयों से मुंह मीठा कराया गया। खुशी और जश्न का ये सिलसिला देर तक यूं ही चलता रहा।