फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surya Grahan 2022 two eclipses in 15 days is Not auspicious for world happened in Mahabharata kaal

Surya Grahan 2022: विश्व के लिए शुभ नहीं एक पखवाड़े में दो ग्रहण, महाभारत काल में ऐसा हुआ था

Thu, 20 Oct 2022 11:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Oct 2022 11:20 PM IST
सार

 वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसायटी की ओर से आयोजित परिचर्चा में विद्वानों ने कहा कि पखवाड़े में दो ग्रहण विश्व के लिए शुभ नहीं है। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2022 two eclipses in 15 days is Not auspicious for world happened in Mahabharata kaal
सूर्य ग्रहण - फोटो : फाइल

विस्तार

पखवाड़े के भीतर दो ग्रहण की खगोलीय घटना के प्रभाव पर विमर्श के लिए वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसायटी की ओर से आयोजित परिचर्चा में विद्वानों ने कहा कि पखवाड़े में दो ग्रहण विश्व के लिए शुभ नहीं है। गुरुवार को आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे पं. शिवपूजन चतुर्वेदी ने कहा कि महाभारत काल में भी 15 दिन में दो सूर्यग्रहण लगा था। उस समय महायुद्ध हुआ, जिसमें लाखों लोग हताहत हुए। दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण और देवदीपावली पर भी चंद्रग्रहण लग रहा है।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बीएचयू के संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. चंद्रमा पांडेय ने महाशक्तियों का आह्वान किया कि घृणा और युद्ध का मार्ग छोड़कर वेदों की शरण में आएं। संकाय के प्रो. रामजीवन मिश्र ने कहा कि वैदिक धर्म का पालन करते हुए यज्ञों के माध्यम से प्रकृति में उत्पन्न विक्षोभ को शांत करने का प्रयत्न काशी के विद्वानों को करना चाहिए।
विज्ञापन


सूर्यग्रहण काल 25 अक्तूबर

  • - स्पर्श शाम 04:42 बजे 
  • - मध्यकाल शाम 05: 02 बजे
  • - मोक्षकाल शाम 05:22 बजे
  • - सूर्यास्त शाम 05: 37 बजे
  • - सूर्यग्रहण सूर्यास्त से 15 मिनट पूर्व समाप्त हो जाएगा
  • - सूर्यग्रहण की संपूर्ण अवधि 7 घंटा 5 मिनट है किन्तु काशी में संपूर्ण सूर्यग्रहण 40 मिनट का है
  • - 8 नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण दृश्य होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed