{"_id":"65c6a3bc061e0148c302f7a4","slug":"survey-started-for-installing-prepaid-smart-meter-varanasi-news-c-20-vns1013-507638-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। बिजली निगम और कंपनी के अभियंताओं ने शुक्रवार को आधा दर्जन फीडरों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे किया गया। अब तक कुल 62 फीडरों पर सर्वे किया जा चुका है।
जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए हैदराबाद की जीएमआर कंपनी के साथ करार किया गया है। शुरुआती चरण में पूर्वांचल डिस्कॉम ने वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर में 49 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 5000 करोड़ का अनुबंध किया गया है। मीटर लगाने वाली कंपनी ने बनारस शहर में अपना दफ्तर खोलकर काम शुरू दिया है। कंपनी के लोग फीडरों के हिसाब से मौके पर जाकर वहां उपभोक्ताओं की संख्या, मीटर लगाने की तकनीकी परिस्थितियां आदि की जानकारी ले रहे हैं। ताकि मीटर इंस्टालेशन के बाद कोई तकनीकी दिक्कत न आए। अब तक लाटभैरव, कोनिया, अकथा, डाफी, रामनगर, लालपुर समेत 62 फीडरों पर सर्वे किया जा चुका है। मुख्य अभियंता चंद्रजीत ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है।