फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Survey of insured farmers completed, revenue department incomplete

बीमित किसानों का सर्वे पूरा, राजस्व विभाग का अधूरा

Thu, 02 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Survey of insured farmers completed, revenue department incomplete
वाराणसी। अगस्त में आई बाढ़ में फसलों के नुकसान सर्वे का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ उतरने के बाद भी कीचड़ होने से सर्वे नहीं हो सका है। जबकि बीमा करने वाली कंपनी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित फसलों के सर्वे के लिए बीमा कंपनी, कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम गठित की गई थी। इसके अलावा गैर बीमित किसानों के फसल नुकसान के सर्वे के लिए राजस्व विभाग को रिपोर्ट तैयार करना था। 20 दिन के बाद भी राजस्व विभाग सर्वे का काम पूरा नहीं कर सका है। इधर जिले में पांच हजार के करीब बीमित किसानों की फसलों के सर्वे के लिए गठित बीमा कंपनी, कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। 100 किसान ऐसे हैं, जिनकी बाढ़ से फसल प्रभावित हुई है। फसल नुकसान के प्रतिशत का आंकलन करना बाकी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अधिसूचित फसलों के लिए जिन किसानों ने बीमा कराया है, उन्हीं किसानों को कृषि विभाग बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति दिलाएगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित फसलों के सर्वे के का काम चल रहा है। तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है। बाढ़ का पानी उतरा जरूर है लेकिन अभी कीचड़ की समस्या बनी हुई। अगले एक सप्ताह में सर्वे का काम पूरा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद शासनादेश के मुताबिक प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ये है जिले में फसल उत्पादन लक्ष्य
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 के खरीफ सीजन में धान का 138.887 हजार मीट्रिक टन, मक्का 6.508, ज्वार 3.539, बाजरा 5.665, उरद 1.335, मूंग 0.451 अरहर 4.960, तिल 0.057 और 0.001 हजार मीट्रीक टन उत्पादन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed