फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surety of devotion came back

आईभक्ति की जमानत राशि वापस

Mon, 09 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Surety of devotion came back
विश्वनाथ मंदिर
फिल्म अभिनेता डिनो मॉरियो से काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने रिश्ता पूरी तरह से खत्म कर लिया है। बाबा के भक्तों को घर बैठे ऑनलाइन प्रसाद पहुंचाने, पूजा-आरती कराने का नियम विरुद्ध ठेका लेने के बाद विवादों में घिरी डिनो की कंपनी आईभक्ति का हिसाब चुकता कर दिया गया है। प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह ने आईभक्ति की जमानत राशि वापस किए जाने की पुष्टि की है। न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी के घर पर डिनो के साथ करीब सवा घंटे की मुलाकात भी हुई। इस दौरान अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि मंदिर न्यास अधिनियम के विरुद्ध कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद आईभक्ति के दोबारा कदम बढ़ाने को लेकर कयासों पर विराम लग गया है। करार खत्म होने के बाद आईभक्ति की पांच लाख रुपये जमानत राशि वापस करने की प्रक्रिया शनिवार को सीईओ ने पूरी करा दी। प्रभारी सीईओ ने जमानत राशि वापसी के कागज पर दस्तखत किए। काशी पहुंचे अभिनेता डिनो ने दोपहर बाद करीब 1:30 बजे न्यास परिषद अध्यक्ष से उनके घर पर मुलाकात की। डिनो ने अध्यक्ष के सामने स्वीकार किया कि आईभक्ति के ऑनलाइन प्रसाद के करार में नियमों का पालन नहीं हुआ। डिनो ने न्यास अध्यक्ष के घर दोपहर का भोजन भी किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि न्यास परिषद में प्रस्ताव लाए बिना ऑनलाइन प्रसाद पहुंचाने, आरती दिखाने का ठेका लेने के चलते अभिनेता डिनो मॉरियो की कंपनी सुर्खियों में रही। बिना प्रक्रिया अपनाए मंदिर प्रशासन के साथ ऑनलाइन धंधे का करार विवादों के कारण टूटा ही नहीं, न्यास परिषद अध्यक्ष को निलंबन का भी सामना करना पड़ा था। बखेड़ा बढ़ने पर अंतत: शासन बैकफुट पर आ गया और अध्यक्ष को बहाल करना पड़ा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा कोई प्रस्ताव नहीं मिला
प्रभारी सीईओ ने बताया कि आई भक्ति की ओर से ऑनलाइन प्रसाद बेचने के लिए दोबारा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। कहा, अगर इस तरह का कोई प्रस्ताव फिर आता है तो उसे न्यास परिषद में चर्चा के लिए रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed