फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surendra singh said that priyanka is seasonal leader of congress

प्रियंका गांधी कांग्रेस की सीजनल नेता हैं : सुरेंद्र सिंह     

Fri, 25 Jan 2019 11:21 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: shashikant misra Updated Fri, 25 Jan 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Surendra singh said that priyanka is seasonal leader of congress
surendra singh - फोटो : self
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। वहीं, सपा को राजनीति की अत्याचारी पार्टी तो बसपा को राजनीतिक व्यापारी पार्टी बताया है। 
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नेता सीजनल, रीजनल व ओरिजिनल होते हैं। कहा सीजनल नेता वह होते हैं जो चुनाव से छह माह पहले आते हैं और चुनाव के बाद होटल व बोतल की राजनीति करने के लिए इटली चले जाते हैं। प्रियंका सीजनल नेता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमींदारी पार्टी है। जब जमींदार मर जाता है तो उसके लड़के का नाम चढ़ जाता है। उसी तरह राजीव गांधी की मृत्यु के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का राजनीतिक वरासत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कुछ असर नहीं पड़ने वाला है। कहा कि सेमर के फूल में न सुगंध होता है न कहीं चढ़ाने के काम आता है। विधायक ने कहा कि भारतीय राजनीति में पति का जो टाइटिल होता है, वही पत्नी का होता है। लेकिन गांधी टाइटिल को नेहरू परिवार ने रजिस्ट्री करवा ली है।

नेहरू परिवार में अगर कोई आता है तो वह गांधी बन जाता है। ऐसे में राहुल गांधी अपने बहनोई राबर्ट वाड्रा को भी गांधी बना दें और गांधी लिखकर शेष बचे भाग का महासचिव बना दें, तो इसमें कुछ आश्चर्य नहीं होगा। कहा कि इंदिरा जी में राजनेता का पौरुष था, चिंतन था। वह सब प्रियंका गांधी में नहीं है।
 

सपा और बसपा को भी लिया आड़े हाथ

सपा अत्याचारी पार्टी है और बसपा राजनीति की व्यापारी पार्टी है। इन लोगों का समाज से मतलब नहीं है। शुद्ध रूप से भाजपा ही एक राष्ट्र की पुजारी पार्टी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed