{"_id":"67020d8a199e28759b0f5f18","slug":"supreme-court-advocate-vishnu-shankar-jain-said-gyanvapi-case-heard-like-ram-mandir-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: राम मंदिर की तरह हो ज्ञानवापी की सुनवाई, काशी में अधिवक्ता विष्णु शंकर ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: राम मंदिर की तरह हो ज्ञानवापी की सुनवाई, काशी में अधिवक्ता विष्णु शंकर ने कही ये बात
Sun, 06 Oct 2024 09:39 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:39 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि राम मंदिर की तरह ज्ञानवापी की सुनवाई हो। कहा कि एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट 25 दिसंबर को अदालत में दाखिल की थी। लेकिन अभी तक अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से आपत्ति नहीं मांगी गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राम मंदिर मामले की तरह ही ज्ञानवापी से संबंधित सभी मुकदमों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ को करनी चाहिए। इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर जल्द सुनवाई संभव है। यह जानकारी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने वाराणसी स्थित दीवानी कचहरी परिसर में दी।
विज्ञापन
विष्णु शंकर जैन ने कहा कि एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट 25 दिसंबर 2023 को अदालत में दाखिल की थी। नौ महीने से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन उस रिपोर्ट पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से आपत्ति नहीं मांगी गई।
विज्ञापन
कहा कि हमारी ओर से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि एएसआई की रिपोर्ट पर मसाजिद कमेटी की आपत्ति मांग ली जाए, ताकि मामले की सुनवाई आगे बढ़ सके। इससे यह तय हो जाएगा कि एएसआई की रिपोर्ट कोर्ट के रिकॉर्ड का हिस्सा बनेगी या नहीं। इसके साथ ही वाद बिंदु भी तय होगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने कहा कि राम मंदिर के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के केस का वास्तविक ट्रायल भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की और ज्ञानवापी के मामलों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ से कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन