फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Supported cardiologist Omshankar 24 hour ultimatum Farmers gave memorandum Vice Chancellor

Varanasi News: भाकियू ने प्रो. ओमशंकर का किया समर्थन, 24 घंटे का अल्टीमेटम; किसानों ने कुलपति को दिया ज्ञापन

Tue, 21 May 2024 12:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 May 2024 12:22 AM IST
सार

Varanasi News: हृदय रोग के डॉक्टर (प्रो) ओमशंकर का अनशन 11वें दिन भी अपने चैंबर में जारी रहा। सोमवार को भी उनको समर्थन देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी अपना समर्थन देते हुए बीएचयू प्रशासन को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Supported cardiologist Omshankar 24 hour ultimatum Farmers gave memorandum Vice Chancellor
अनशन के दौरान मौजूद भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विभाग में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए अनशन पर बैठे प्रो. ओमशंकर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षकों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं के बाद अब किसानों ने भी समर्थन दिया है। सोमवार को 11वें दिन अनशन स्थल पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बीएचयू कुलपति से मांगों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उधर, प्रो. ओमशंकर सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा और पांचवां तल आधा लेने पर अड़े हैं।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) चंदौली के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कुलपति को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो कुलपति कार्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान आनंद कुमार मौर्या, राम दुलार, जीऊत मौर्य, कन्हैया मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रो. ओमशंकर का कहना है कि 8 मार्च को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने लिखित आश्वासन दिया था। उन्होंने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का पूरा चौथा तल और पांचवें तल पर निर्धारित जगह देने की बात कही थी। अब वह अपने आदेशों से मुकर रहे हैं। जब तक निर्धारित जगह हृदय रोगियों को नहीं मिल जाती, चिकित्सा अधीक्षक को नहीं हटाया जाता है, तब तक अनशन समाप्त नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed