फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sunita Pandey in Kashi Vidyapeeth and Omprakash became Registrar in Sampurnanand

काशी विद्यापीठ में सुनीता पांडेय और संपूर्णानंद में ओमप्रकाश बने कुलसचिव

Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sunita Pandey in Kashi Vidyapeeth and Omprakash became Registrar in Sampurnanand
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को नए कुलसचिव मिल गए हैं। शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार सुनीता पांडेय को काशी विद्यापीठ और ओमप्रकाश को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। सोमवार को उच्च शिक्षा अनुभाग एक के विशेष सचिव मनोज कुमार की ओर से जारी आदेश में कुलसचिव को परीक्षा नियंत्रक का भी अतिरिक्त दायित्व निर्वहन करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की कुलसचिव सुनीता पांडेय को काशी विद्यापीठ में कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। काशी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ओमप्रकाश का स्थानांतरण संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया गया है। शासन ने संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजबहादुर का स्थानांतरण बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) के परीक्षा नियंत्रक पद कर किया है। वहीं संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed