फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sun movement changes confluence of three planets forming in Taurus know effect

राशि परिवर्तन: ग्रहों के राजा सूर्य की बदली चाल, वृषभ राशि में बन रहा तीन ग्रहों का संगम; जानें- क्या होगा असर

Wed, 15 May 2024 07:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 May 2024 07:25 PM IST
सार

ग्रहों की राशि बदलती रहती हैं। इसी क्रम में वैशाख में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इससे आठ राशियों पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। इस राशि के लोगों के करियर और व्यापार में तरक्की होगी।  

विज्ञापन
Sun movement changes confluence of three planets forming in Taurus know effect
ग्रहों के राजा सूर्य की बदली चाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाख में चार ग्रहों की राशि परिवर्तन होगी। ग्रहों के राजा सूर्यदेव मंगलवार की रात में 9:39 बजे मेष को छोड़कर वृषभ राशि में पहुंचे। तीन ग्रहों के वृषभ राशि में प्रवेश करने से त्रिग्रही संगम बन रहा है। गुरु, शुक्र और सूर्य वृषभ राशि में विराजेंगे। जबकि बुध मेष राशि में रहेंगे। इसका आठ राशियों पर काफी मंगलकारी प्रभाव पड़ेगा। उनके कॅरिअर और व्यापार में तरक्की होगी। उतरोत्तर विकास होगा।

विज्ञापन


ग्रहों की राशि बदलती रहती है लेकिन एक ही महीने में चार राशियों के एक साथ राशि परिवर्तन होने से काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री और आचार्य अमित मिश्र ने बताया कि वैशाख मास में अलग-अलग तिथियों पर चार राशियों की चाल बदल रही है। मंगलवार की रात 9:39 बजे सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ। 29 अप्रैल को गुरु ने मेष राशि से वृषभ में प्रवेश किया। जबकि बुध नौ मई को मीन राशि से मेष में गए हैं।

विज्ञापन

19 मई को दिन में 2:44 बजे शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के मुताबिक कन्या, वृष, धनु और मकर को छोड़कर बाकी राशियों के लिए ग्रहों के चाल बदलने से अनुकूल प्रभाव पड़ेंगे। जिन राशियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है, उन्हें पूजन-अर्चन पर ध्यान देना चाहिए और नए कार्य करने से बचना चाहिए।

राहू व मंगल की युति से अंगारक योग
राहु और मंगल की युति से अंगारक योग भी बन रहा है। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस योग ठीक नहीं माना जाता है। इसके दोष को कम करने के लिए बाबा भैरव को केले के पत्ते पर चावल का भोग लगाने, देसी घी का दीप मंदिर में जलाने, मंगलवार को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लेपन करने और मिष्ठान चढ़ाने के अलावा कबूतरों को बाजरा का दाना खिलाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed