फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Summer Special trains will run from Varanasi and Ayodhya to Delhi during summer holidays

आसान होगा सफर: गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए चलेंगी तीन समर स्पेशल

Thu, 09 Apr 2026 10:00 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Apr 2026 10:00 AM IST
सार

Varanasi News: गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वाराणसी और दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04209 15 से 20 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। 

विज्ञापन
Summer Special trains will run from Varanasi and Ayodhya to Delhi during summer holidays
Train - फोटो : Adobe stock

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


वाराणसी और दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04209 15 से 20 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाराणसी से रात 10.15 बजे प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन


अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच ट्रेन संख्या 04213 का संचालन 16 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन रविवार और गुरुवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे रवाना होकर लखनऊ के रास्ते सुबह 6.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU: डेटा से बनता है एआई, पूरे सिस्टम के विकास के लिए डोमेन ज्ञान जरूरी; डॉ. राजीव संगल ने कही ये बात


राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली के लिए भी एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन (04203) 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 8.05 बजे लखनऊ से चलकर शाम 6.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणियों के डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इन अतिरिक्त फेरों से भीड़ कम होने के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले प्रवासियों और पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed