फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suicide in varanasi angry husband hanged himself after wife went to her house uproar among family members

Varanasi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

वाराणसी के भुल्लनपुर में रविवार देर रात पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध राकेश उर्फ कन्नू (26) फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Suicide in varanasi angry husband hanged himself after wife went to her house uproar among family members
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भुल्लनपुर स्थित अनुसूचित बस्ती में रविवार देर रात पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध राकेश उर्फ कन्नू (26) फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राकेश मजदूरी करता था। रविवार शाम जब वह मजदूरी कर घर लौटा तो पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


कहासुनी होने से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। जिससे राकेश परेशान हो गया। देर रात उसने कमरे में पंखे के छल्ले से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब वो कमरे से बार नहीं निकला तो परिजनों को आशंका हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। जहां युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे मड़ौली चौकी प्रभारी शिवानंद सिसौदिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत 
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर में सोमवार सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। तुलसीपुर निवासी गोपाल (29)  पुत्र स्व. लखन अपने कमरे में मृत मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम को मृतक के कमरे से कुछ इंजेक्शन मिले। मंडुवाडीह थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवक ने खुदकुशी है। उसने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शादी नहीं हुई थी। वह औरंगाबाद में एक नेल पॉलिश बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed