{"_id":"65caa34b032689ff530ddc34","slug":"sudhir-won-silver-medal-in-kick-boxing-varanasi-news-c-190-1-bal1001-111599-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सुधीर ने किक बॉक्सिंग में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सुधीर ने किक बॉक्सिंग में जीता रजत पदक
विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के लहसनी ग्राम निवासी देश के होनहार किक बॉक्सर सुधीर सक्सेना ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित तीसरी अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी उपलब्धि से गौरवान्वित किया है। सात से 11 फरवरी तक चली प्रतियोगिता में सुधीर ने रजत पदक जीता।
नवंबर 2023 में पुर्तगाल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके सुधीर सक्सेना एक बार फिर किक बॉक्सिंग की दुनिया में एक चमकता सितारा बनकर उभरे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके असाधारण प्रदर्शन ने उन्हें वियतनाम में आगामी एशियाई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिलाया है। सुधीर की सफलता पर विधायक उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, निर्भय प्रकाश, मुहम्मद इमरान, इश्तेयाक अहमद ने खुशी का इजहार किया है।