{"_id":"663a3bd70b1300a9600abd91","slug":"suddenly-kkr-team-reached-varanasi-visited-baba-vishwanath-temple-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अचानक केकेआर की टीम पहुंची वाराणसी, बाबा के दरबार में टेका मत्था, सभी ने नौकायन का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अचानक केकेआर की टीम पहुंची वाराणसी, बाबा के दरबार में टेका मत्था, सभी ने नौकायन का उठाया लुत्फ
Tue, 07 May 2024 08:05 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 07 May 2024 08:05 PM IST
सार
टीम नाव से गंगा द्वार के रास्ते श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची और बाबा के दर्शन किए। धाम परिसर में भ्रमण कर यहां की व्यवस्था को देखकर सभी अभिभूत हुए।
विज्ञापन
केकेआर की टीम पहुंची वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। गंगा में नौकायन कर काशी के घाटों की अलौकिक छटा निहारी। इस दौरान काशी के घाटों पर उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। सोमवार को अचानक मौसम खराब की होने की वजह कोलकाता जा रहे विमान के वाराणसी डायवर्ट होने की वजह से टीम यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
अकासा एयरलाइंस का कोलकाता जा रहा विमान सोमवार को अचानक मौसम खराब होने की वजह से वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान से केकेआर की टीम भी कोलकाता जा रही थी। वाराणसी में विमान लैंड होने के बाद टीम गंगा घाट पहुंची। यहां पूरी टीम ने नौका विहार का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
नाव से गंगा द्वार के रास्ते श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। धाम परिसर में भ्रमण कर यहां की व्यवस्था को देखकर अभिभूत हुए। खिलाड़ी वैंकटेश अय्यर ने कहा कि जितना बाबा के धाम के बारे में सुना था, उससे कहीं अच्छी सुविधा हो गई है। यहां आगे भी आना चाहूंगा। टीम ने काशी दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसके बाद टीम बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का विमान
मौसम की खराबी के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम का विमान सोमवार की देर रात डायवर्ट कर दिया गया। विमान रात डेढ़ बजे लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। खिलाड़ी कुछ देर तक एयरपोर्ट पर ही रहे, लेकिन आगे के उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी। इसलिए टीम को वाराणसी में ही रुकना पड़ा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सोमवार की रात 9 बजे आकासा एयर के विमान के जरिये लखनऊ एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। इसी बीच कोलकाता में मौसम खराब होने की जानकारी मिली। इस वजह से विमान को रात 11 बजे गुवाहाटी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। रात 12 बजे विमान ने दोबारा कोलकाता के लिए उड़ान भरा, लेकिन मौसम का साथ नहीं मिला।
पायलट ने विमान उतारने में असमर्थता जाहिर की और एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद विमान को डायवर्ट करते हुए वाराणसी एयरपोर्ट भेज दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्यों को रात 3 बजे नदेसर स्थित होटल ताज में ठहराया गया। चहेते क्रिकेटरों को देख प्रशंसकों ने सेल्फी और फोटो भी ली।