{"_id":"67fbec06fda25246f0065daa","slug":"sudden-storm-wreaked-havoc-protected-animal-died-crop-damaged-due-to-rain-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अचानक तेज गति से आई आंधी ने ढाया कहर, संरक्षित पशु की मौत, बारिश से फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अचानक तेज गति से आई आंधी ने ढाया कहर, संरक्षित पशु की मौत, बारिश से फसल को नुकसान
Sun, 13 Apr 2025 10:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:23 PM IST
सार
अचानक आई तेज आंधी ने कहर बरपाया। खूंटे से बंधे संरक्षित पशु की मौत हो गई और फसल को भारी नुकसान हो गया। कई जगहों पर आंधी के बाद बारिश हुई तो पानी भर गया और नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
आंधी और बारिश का प्रभाव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रविवार की सुबह अचानक आई तेज गति आधी व चक्रवाती बरसात से हाई टेंशन के तार की चपेट में आने से जहां एक गाय की मौत हो गई वही अचानक हुई बरसात से भारी पैमाने पर फसल एवं एट भट्ठा संचालको का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि तेज गति से आंधी आने से क्षेत्र के तिलवार गांव में विद्युत हाई टेंशन का तार टूट कर गिर गया जिससे उसकी चपेट में आकर सभाजीत पटेल के गाय की मौत हो गई वही गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा तथा इस वर्ष आम की अच्छी फसल होने के चलते उसके टीकोरे पर काफी असर पड़ा ईट भट्टों पर पाथ कर रखे गए कच्चे ईट भी पानी की चपेट में आकर जहां खराब हो गए।
विज्ञापन
वही सब्जी की खेती पर भी इस आधी और पानी का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है सब्जी की फसल नुकसान होने से सब्जी के दामों में वृद्धि आ सकती है और वहीं गेहूं के कटाई और मडाई का कार्य प्रभावित हो गया है कई स्थानों पर मकान और दीवाल भी गिरने की सूचना है।
विज्ञापन