फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Successful plasma donation of Corona Warrior at BHU Blood Bank, employee of Jaunpur CMO office donated

बीएचयू ब्लड बैंक में कोरोना योद्धा का सफल प्लाज्मा डोनेशन, जौनपुर सीएमओ आफिस के कर्मचारी ने किया दान

Fri, 07 Aug 2020 11:34 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 11:34 PM IST
सार

  • कोरोना के मरीज की होगी प्लाज्मा थेरेपी, पहली सफलता से खुश है ब्लड बैंक की टीम 

विज्ञापन
Successful plasma donation of Corona Warrior at BHU Blood Bank, employee of Jaunpur CMO office donated
बीएचयू ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट करते जौनपुर सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि बीएचयू ब्लड बैंक में पहला प्लाज्मा डोनेशन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कोरोना को मात देने के बाद जौनपुर के सीएमओ आफिस में तैनात एक कर्मचारी ने एक मरीज के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट किया। उधर पहली प्लाज्मा थेरेपी की सफलता से ब्लड बैंक की टीम खुश हैं।

विज्ञापन


कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में उपयोगी प्लाज्मा थेरेपी को लेकर वाराणसी में भी कोरोना को मात देने वाले योद्धाओं से प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आने की अपील की गई है। अब तक करीब 35 से अधिक कोरोना योद्धाओं ने जहां पंजीकरण कराया है, वहीं छह लोगों ने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अपनी जांच भी कराई, लेकिन किन्हीं कारणवश मानकों पर खरा न उतरने की वजह से उनका प्लाज्मा नहीं लिया जा सका है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना योद्धाओं से लगातार संपर्क कर उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की अपील की जा रही है। इस बीच शुक्रवार को बीएचयू ब्लड बैंक में कोरोना को मात देने वाले जौनपुर के सीएमओ ऑफिस में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया और जांच के बाद सभी मानकों पर प्लाज्मा उपयुक्त पाया गया। 

ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. संदीप ने बताया कि जो भी जांच की जानी थी, उसमें सफलता मिली है और जल्द ही प्लाज्मा मरीज को चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम में सीएमओ इंचार्ज डॉ. एसके सिंह, आशुतोष सहित पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed