फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Successful operation of artificial ear in BHU

बीएचयू में कॉकलियर इम्पलांट का सफल ऑपरेशन, अब बोल और सुन सकेगा मासूम 

Wed, 17 Jan 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 17 Jan 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Successful operation of artificial ear in BHU
demo pic
बीएचयू हॉस्पिटल में कॉकलियर इम्पलांट (कृत्रिम कान) लगने के बाद जन्म से बधिर चार साल का मासूम चहक उठा। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के नाक, कान और गला विभाग में मंगलवार को जन्म से बधिर बच्चे के कॉकलियर इंप्लांट का सफल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


चिप लगने के बाद मासूम की अब स्पीच थिरेपी होगी। इसके तहत जब बच्चा शब्दों को सुनने लगता है तब वह धीरे-धीरे बोलना सीख जाता है। कॉकलियर इंप्लांट सर्जन डॉ. राजेश विश्वकर्मा के निदेशन में डॉ. एसके अग्रवाल ने ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अमूमन लोग सुविधाओं के अभाव में जन्म के समय बहरेपन की जांच नहीं करा पाते हैं। इसकी वजह से बच्चे गूंगे और बहरे रह जाते हैं।

अक्सर इस तरह के आपरेशन के लिए लोगों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब आईएमएस बीएचयू में ही जन्म के समय बहरेपन की जांच, कॉकलियर इंप्लांट, स्पीच थिरेपी की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि कॉकलियर इंप्लांट प्रोग्राम दो भागों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रथम कॉकलियर इंप्लांट की सर्जरी है और दूसरी रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम, जिसमें स्पीच थेरेपी, वौइस रेहाबिलिटिओं एवं ऑडियोलॉजी की पूरी टीम की जरूरत, मरीजों को छह महीने तक पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed