{"_id":"5dd28a168ebc3e547c0d2e7a","slug":"subramanian-swamy-visit-kashi-vishwanath-mandir-for-spot-investigation-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट से मचा घमासान, कहा- काशी विश्वनाथ मंदिर का करेंगे 'स्पाट इन्वेस्टिगेशन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट से मचा घमासान, कहा- काशी विश्वनाथ मंदिर का करेंगे 'स्पाट इन्वेस्टिगेशन'
Mon, 18 Nov 2019 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Nov 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर अयोध्या के बाद बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण के लिए आने की जानकारी दी है। इसके बाद वाराणसी में सियासी पारा और चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर 23 नवंबर को अयोध्या आने की बात कही है, वहीं उसके बाद वाराणसी में आने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वह काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में 'स्पाट इनवेस्टिगेशन' के लिए आएंगे।
विज्ञापन
I will be in Ayodhya on November 23rd, and soon after in Varanasi to visit Kashi Vishvanath for on the spot investigation.
विज्ञापन विज्ञापन— Subramanian Swamy (@Swamy39) November 17, 2019
इससे काशी में सोशल मीडिया पर अयोध्या के बाद आगे के हालात को लेकर इसे सुब्रमण्यम स्वामी की नई पहल के रूप में लिया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया में भी काशी और मथुरा को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के बयान को लेकर भी सुबह से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
काशी में 'स्पॉट इन्वेस्टीगेशन' को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट को लेकर उनके समर्थक अलग-अलग निहितार्थ निकाल रहे हैं। हालांकि सुब्रमण्यम स्वामी के बनारस आने के बाद ही 'स्पाट इन्वेस्टिगेशन' को लेकर बात का मतलब साफ होगा।