{"_id":"5b2a80e24f1c1bf86e8b8f1c","slug":"subhaspa-mla-target-bjp-for-harassment-due-to-dalit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सुभासपा विधायक का आरोप, गरीब और दलित हूं, इसलिए हो रहा है मेरा शोषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सुभासपा विधायक का आरोप, गरीब और दलित हूं, इसलिए हो रहा है मेरा शोषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
kailash sonkar
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अजगरा से सुभासपा विधायक कैलाश सोनकर ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सोनकर ने भाजपा अध्यक्ष के चोर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं गरीब और दलित विधायक हूं इसलिए डॉ. पांडेय दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
आपत्तिजनक बयान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मानहानि का नोटिस भेजने की जानकारी देते हुए उन्होंने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करने की बात कही।
सोनकर ने कहा कि विद्वान व्यक्ति को आपत्तिजनक टिप्पणी शोभा नहीं देती है। इस संबंध में मैंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अवगत करा दिया गया है। पूरी पार्टी मेरे साथ है।
विज्ञापन
बोले-भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलापट्ट में विधायक का नाम नहीं है। उन्होंने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि टेस्ट ट्यूब जैसा बयान अगर मैंने दिया होता तो अब तक सूली पर चढ़ गया होता।

Trending Videos
यह है मामला
अपने ऊपर लगाए गए 600 करोड़ के घोटाले के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया और कहा कि इसकी जांच कराई जानी चाहिए। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा, सोची-समझी रणनीति के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा है।
मंगलवार को अजगरा विधानसभा क्षेत्र के गांव पलहीपट्टी में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा की मौजूदगी में डॉ. पांडेय ने विधायक सोनकर के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि शिलापट्ट पर यहां के विधायक का नाम नहीं लिखवाया हूं, भाई वह चोर निकल गया।
वाराणसी के पलहीपट्टी में आयोजित डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के समापन के थोड़ी ही देर बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सियासी हलके में हलचल मचा दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।