फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subhasp's state vice-president alleges BJP goons in the guise of lawyers attacked the national presiden

सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप: वकीलों के वेष में भाजपाई गुंडों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला

Tue, 15 Feb 2022 09:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Feb 2022 09:04 PM IST
सार

सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने सिधारी स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन
Subhasp's state vice-president alleges BJP goons in the guise of lawyers attacked the national presiden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा-सुभासपा की सरकार बनी तो आजमगढ़ में बनने वाला राज्य विश्वविद्यालय मोहब्बतपुर में ही स्थापित किया जाएगा। वाराणसी में नामांकन के दौरान भाजपा के लोगों ने अधिवक्ता के वेष में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला किया। ये बातें सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने सिधारी स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर किसी बिरादरी की राजनीति नहीं करते बल्कि वे सभी जाति धर्म के कमजोर वर्गों को हक दिलाने का काम कर रहे हैं। जब तक वे भाजपा के साथ थे तब तक बड़े अच्छे थे और आज भाजपा का साथ छोड़ कर सपा के साथ हो गए है तो बुरे हो गए हैं। वाराणसी की घटना पर कहा कि अगर वहां पीएसी के जवान नहीं रहते तो बड़ी घटना हो सकती थी। कहा कि विचारधारा की बात करने वाली भाजपा वर्तमान में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन चुकी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed