फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subhash yadav break records of army recruitment rally

मिर्जापुर के सुभाष यादव ने तोड़े सेना भर्ती दौड़ के सभी रिकार्ड

Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Subhash yadav break records of army recruitment rally
सुभाष कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर शहर के पीजी कालेज मैदान में आयोजित सेना भर्ती रैली में शनिवार को मिर्जापुर के सुभाष कुमार यादव ने 4 मिनट 32 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर नया रिकार्ड कायम किया। दौड़ के दौरान सुभाष दूसरे चक्र में शामिल था।
विज्ञापन


शुरूआत से ही सुभाष ने ऐसी गति पकड़ी की उसकी दौड़ देखकर सैन्य अधिकारी चकित रह गए। सुभाष के पिता रघुनाथ यादव देवपुरक थाना पदरी के एक साधारण किसान हैं। तय समय 5.30 सेकेंड से काफी पहले दौड़ पूरा कर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने पर अधिकारियों ने मेधावी युवा की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


सुभाष स्कूल की तरफ से कई बार मैराथन दौड़ में शामिल हो चुका है और स्थान पाया है। वह सेना भर्ती रैली में तीन बार पास होने के बाद लिखित परीक्षा में हर बार छंट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उसने लिखित परीक्षा में घर वालों से पास होने का वादा किया है। सेना भर्ती रैली का पिछला रिकॉर्ड गोरखपुर के रुस्तम कुमार के नाम था। रुस्तम वर्ष 2017 की सेना भर्ती में चार मिनट 39 सेकंड में दौड़ का रिकार्ड बनाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed