फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students work did not appeal adamant Ansnrt

अड़े अनशनरत छात्र अपील नहीं आई काम  

Fri, 20 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students work did not appeal adamant Ansnrt
अड़े अनशनरत छात्र अपील नहीं आई काम
 छात्र हितों की मांग को लेकर बीएचयू छात्रों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार की दोपहर तीन बजे से अनशन पर बैठे छात्रों से विवि की ओर से अनशन खत्म करने की अपील भी की गई लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अब प्रशासन उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी में है। उधर छात्रों की मांग पर विचार करने के लिए कुलपति ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। 
विज्ञापन


बीएचयू में 24 घंटे साइबर लाइब्रेरी संचालित करने, छात्राओं के लिए लाइब्रेरी आने जाने के लिए बस सुविधा, 24 घंटे परिसर में कैंटीन और ग्रीष्मावकाश में हास्टल खाली न कराने की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर तीन बजे से बीएचयू के दस छात्र अनशन पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की गई लेकिन मांगें पूरी होने तक अनशन खत्म न करने की बात कही। गुरुवार को अनशनरत छात्रों में दो की सेमेस्टर परीक्षा थी। अनशन पर रहते हुए उन्होंने परीक्षा दी। देर शाम कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय की ओर से छात्रों से अनशन समाप्त करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह छात्रों से मिलने पहुंचे और उन्हें बताया कि आपकी मांगों पर विचार करने के लिए विवि की ओर से कमेटी बना दी गई है। कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रबंध अध्ययन संस्थान के प्रो. एसके सिंह मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. ओएन सिंह, सेंट्रल लाइब्रेरी के प्रोफेसर इंचार्ज एसएन प्रसाद, कंप्यूटर साइंस के डॉ. विवेक कुमार सिंह सदस्य शामिल किए गए हैं। सहायक कुलसचिव  विकास पुष्पमित्र त्रिवेदी को कमेटी का सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed