{"_id":"6a4357a7be21a0fb6704f7fb","slug":"students-will-receive-their-up-board-marksheets-in-schools-starting-july-2-in-varanasi-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Marksheet: जिलों में पहुंची यूपी बोर्ड की मार्कशीट, स्कूलों में दो जुलाई से विद्यार्थियों को मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Marksheet: जिलों में पहुंची यूपी बोर्ड की मार्कशीट, स्कूलों में दो जुलाई से विद्यार्थियों को मिलेगी
Tue, 30 Jun 2026 11:14 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:14 AM IST
सार
Varanasi News: यूपी बोर्ड के छात्रों को मार्कशीट दो जुलाई से मिलेगी। हालांकि विद्यालयों में मार्कशीट एक जुलाई को ही पहुंच जाएगी। बोर्ड की ओर से मार्कशीट के बंडल क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के छात्रों का मार्कशीट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से सभी जिलों को मार्कशीट भेज दी गई है। यूपी बोर्ड के 75507 छात्रों को अब मार्कशीट दो जुलाई से मिल जाएगी। विद्यालयों में मार्कशीट एक जुलाई को ही पहुंच जाएगी। बोर्ड की ओर से मार्कशीट के बंडल क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार कुल 92234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45919 और हाईस्कूल के 46315 छात्र थे। इनमें इंटरमीडिएट के 44186 और हाईस्कूल में 44177 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा में इंटरमीडिएट में 35090 छात्र और हाईस्कूल के 40417 छात्रों ने सफलता हासिल की। बोर्ड की ओर से संशोधन के बाद मार्कशीट तैयार की गई हैं। इसके पहले विद्यालयों को चेक लिस्ट भेज कर पुन: संशोधन करा लिया गया। इसमें विद्यालय का नाम और कोड, कक्षा, छात्रों का नाम, माता-पिता के नाम के साथ विषयवार अंक प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि छात्रों की मूल मार्कशीट आ गई है। विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से अपने-अपने विद्यालय की मार्कशीट प्राप्त करें।