फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students will be vaccinated through a special 11-day campaign in schools

Varanasi News: विद्यालयों में 11 दिन विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को लगेगा टीका

Wed, 15 Apr 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students will be vaccinated through a special 11-day campaign in schools
जिले के विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत 20 अप्रैल से होगी और यह 30 अप्रैल तक चलेगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स से जुड़े ऑनलाइन बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हर सत्र में 100–125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि 20 से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले अभियान में जिले में टीडी (टेटनस डिप्थीरिया), डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) के टीके लगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि 20 से 30 अप्रैल के बीच चलने वाले स्कूल आधारित विशेष टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल को संचालित किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि अभियान के तहत 5 से 6 वर्ष आयु के कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे को डीपीटी (डिप्थीरिया परट्यूटिस टेटनेस) का टीका, 10 वर्ष आयु के कक्षा 4-5 के बच्चे और 16 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 10-11 में पढ़ने वाले बच्चों को टीडी (टेटनस- डिप्थीरिया) के डोज दिए जाएंगे। बताया कि टीकाकरण शिविर स्कूलों, एवं मदरसों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed