फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students union elections in Kashi Vidyapeeth today, 24 candidates are in the fray

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव आज, 24 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students union elections in Kashi Vidyapeeth today, 24 candidates are in the fray
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज होगा। चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग दस हजार मतदाता अपने-अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके अलावा पांच संकाय प्रतिनिधि के लिए दस प्रत्याशी भी मैदान में हैं। समाज कार्य प्रतिनिधि शिवम पांडेय व विधि संकाय प्रतिनिधि लोरिक यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 अप्रैल शाम पांच बजे के बाद होगा। निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की भी घोषणा परिणाम के साथ होगी। मतदान के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं और छात्र-छात्राओं के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। मतदान के लिए परिचय पत्र व शुल्क रसीद की मूल कॉपी अनिवार्य है। ओएमआर शीट पर मतदान होगा और नोटा का विकल्प भी रहेगा। मतगणना के तत्काल बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान से लेकर मतगणना तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना दोपहर 3.30 बजे से होगी। इसके बाद परिणामों की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिला दी जाएगी। इसके लिए विजयी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के 10 मिनट के भीतर मानविकी संकाय पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट नंबर एक से प्रवेश
मतदान के लिए छात्र गेट नंबर एक से मानविकी संकाय में प्रवेश करेंगे। मतदान के बाद बैंक व पोस्ट ऑफिस के बीच से होते हुए गेट नंबर पांच से बाहर जाएंगे। जबकि छात्राएं मतदान के लिए कुलपति आवास के बगल में गेट से मानविकी संकाय से जाएंगी।
अध्यापक कॉलोनी में पार्किंग
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, अध्यापकों व कर्मचारियों के दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अध्यापक कॉलोनी व चार पहिया के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने अध्यापक कॉलोनी में की गई है।

नहीं बख्शे जाएंगे चुनाव में गड़बड़ी करने वाले : कुलपति
वाराणसी। छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यापकों एवं कर्मचारियों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान के दौरान होने वाली सभी समस्याओं पर विचार किया गया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को हिदायत दी कि मतदाता की पहचान कर उसे वोट जरूर दिलाएं। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए चुनाव कंट्रोल रूम से निस्तारण कराएं। उन्होंने बताया कि हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्था दुरुस्त करा दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed