फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students' talent showcased in Diksha Utsav, won awards

Varanasi News: दीक्षा उत्सव में दिखी छात्रों की प्रतिभा, जीते पुरस्कार

Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students' talent showcased in Diksha Utsav, won awards
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह से पहले परिसर में दीक्षा उत्सव को लेकर छात्रों में उत्साह दिख रहा है। गणित विभाग में योग प्राण विद्या प्रणाली के तहत प्रशिक्षक सुनीता सिंह ने छात्रों को योग के महत्व और लाभ के बारे में बताया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश चंद्र यादव ने किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों ने वायु प्रदूषण, जल चक्र, प्रकाश संश्लेषण, बीज अंकुरण एवं मृदा पर मॉडल बनाए। पर्यटन अध्ययन संस्थान में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रथम स्थान पर अदिति मौर्या, कार्तिक कुमार द्वितीय रहे। दर्शनशास्त्र विभाग में निबंध और मानव जीवन पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इतिहास विभाग, समाज कार्य विभाग में भी निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रबंध शास्त्र अध्ययन संस्थान में छात्रों को रामनगर के बिस्किट फैक्ट्री का भ्रमण कराया गया। निर्माण से लेकर पैकिंग तक की पूरी कार्यप्रणाली देखी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed