{"_id":"60b3ee458ebc3e14c5302ef7","slug":"students-stress-will-be-removed-tips-will-be-given-to-make-career-city-news-vns59219274","type":"story","status":"publish","title_hn":"छू मंतर होगा छात्रों का तनाव, मिलेंगे करियर बनाने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छू मंतर होगा छात्रों का तनाव, मिलेंगे करियर बनाने के टिप्स
विज्ञापन
कोरोना काल में संक्रमण के डर के साथ ही अब छात्रों को अपने करियर की चिंता सताने लगी है। इसको देखते हुए अब छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन की विशेष क्लास शुरू की जाएगी। बाल सेना क्लब के सहयोग से शुरू होने वाली विशेष कक्षा में छात्रों को कोरोना से बचाव के साथ-साथ करियर संबंधी परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज के प्रिंसिपल और बाल सेना क्लब के संरक्षक डॉ. विश्वनाथ दुबे ने बताया कि कोरोना काल में छात्रों की समस्या को देखते हुए ही तनाव प्रबंधन की ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला लिया गया है। विशेष क्लास में मनोचिकित्सक के साथ मनोवैज्ञानिकों को भी रखा जाएगा जो कि छात्रों को तनाव प्रबंधन का टिप्स देंगे। इसके अलावा छात्रों की करियर संबंधी समस्याओं के लिए भी करियर गुरुओं को भी जोड़ा जाएगा। छात्र करियर और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सवाल पूछ सकेंगे, जिसका उन्हें विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सप्ताह में एक दिन यह क्लास चलेगी। बाद में इसको दो से तीन दिन तक चलाने का प्रयास किया जाएगा।
छात्रों ने बनाया है क्लब
छात्र-छात्राओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़े रखने, उनके पढ़ाई आदि बिंदुओं को लेकर सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज के पुरातन और वर्तमान छात्रों की ओर से बाल सेना क्लब बनाया गया है। शुरू में तो यह केवल कॉलेज तक ही सीमित रहा, लेकिन धीरे-धीरे न केवल वाराणसी बल्कि आसपास के जिलों में भी इसका गठन विद्यालयों में किया जा चुका है। मार्गदर्शक के रूप में विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।