फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students sprinkle Gangajal at Vice Chancellor s residence in BHU

बीएचयू में इफ्तार पर बवाल: कुलपति आवास को छात्रों ने गंगाजल से किया शुद्ध, कार्रवाई न होने के विरोध में कराया मुंडन

Fri, 29 Apr 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Apr 2022 09:11 PM IST
सार

बीएचयू में रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की शाम छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से कुलपति आवास को शुद्ध किया। 

विज्ञापन
Students sprinkle Gangajal at Vice Chancellor s residence in BHU
बीएचयू परिसर में गंगाजल छिड़ते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इन दिनों इफ्तार पार्टी के बाद से ही विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीएचयू महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार और परिसर की दीवारों पर जाति विशेष को लेकर टिप्पणी लिखने का विरोध शुक्रवार को भी हुआ। छात्रों ने वीसी आवास पहुंचकर वहां गेट पर गंगाजल छिड़का।

विज्ञापन


इसके साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर मुंडन भी कराया। महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद छात्रों ने कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया था। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो जाएगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन

महामना का परिसर शिक्षा के लिए, चालीसा और अजान के लिए नहीं

बीएचयू में रोजा-इफ्तार पर छात्रों के हंगामे पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम बीएचयू को जेएनयू नहीं बनने देंगे। महामना का परिसर शिक्षा ग्रहण करने के लिए है न कि चालीसा और अजान पढ़ने के लिए। चंद लोगों के पेट में दर्द से सामाजिक समरसता का ताना-बाना नहीं टूट सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा बीएचयू के कुलपति होली, दीपावली और ईद-बकरीद भी मनाते हैं। हम सभी काशीवासी कुलपति का आभार व्यक्त करते हैं कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि इसके पूर्व भी बीएचयू में इफ्तार मनाया जाता रहा है लेकिन कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।  कहीं न कहीं भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, अपराध और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाकर धर्मांधता का चोला ओढ़कर समाज को बांटने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed