फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students should follow traffic rules and motivate their parents too

Varanasi News: छात्र-छात्राएं यातायात नियमों का पालन करें, अभिभावकों को भी प्रेरित करें

Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students should follow traffic rules and motivate their parents too
वाराणसी। छात्र-छात्राएं यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही अपने अभिभावकों और परिचितों को भी प्रेरित करें। यह बातें शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एक स्कूल में छात्र-पुलिस संवाद कार्यक्रम में कहीं। एडीजी यातायात के सत्यनारायण ने सड़क हादसे के बाद गोल्डन आवर के महत्व और गुड-सेमेरिटन कानून (घायल की मदद करने वालों को कानूनी संरक्षण) की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। ट्रैफिक संकेतों और सिग्नलों का सम्मान करें। नशे में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। तेज गति में वाहन न चलाएं और स्टंट ड्राइविंग न करें। क्विज प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले देव व अहान को प्रथम, पीयूष व लकी को द्वितीय और अब्दुल व सिद्धांत को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार पांडेय और यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेज गति में चलने वाले वाहन पकड़े जाएंगे
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी यातायात के सत्यनारायण ने तेज गति में चलने वाले वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए एक इंटरसेप्टर इनोवा और चार इंटरसेप्टर बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी को देख बैट्री ऑपरेटेड एसी हेलमेट प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed