{"_id":"5dee262e8ebc3e87a10df2d8","slug":"students-run-assistant-professor-of-sanskrit-science-svdv-in-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में छात्रों ने शिक्षक को दौड़ाया, जानलेवा हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में छात्रों ने शिक्षक को दौड़ाया, जानलेवा हमला करने का आरोप
Mon, 09 Dec 2019 04:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Dec 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान(एसवीडीवी) संकाय के साहित्य विभाग में शिक्षक को छात्रों द्वारा दौड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान वह किसी तरह वहां से बचकर भागे।
विज्ञापन
शिक्षक शांति लाल साल्वी ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसवीडीवी फैकल्टी में खड़े थे। आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। साथ ही कहा कि इसी बीच वह किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो कोई भी बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
शांति लाल साल्वी भागकर सीधे सेंट्रल ऑफिस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कुलपति से इस मामले की शिकायत की है। आपको बता दें कि डॉ फिरोज खान की भी नियुक्ति इसी विभाग में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, छात्रों ने शिक्षक पर हमला करने के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिश रची जा रही हैं जिससे कि छात्र धरना खत्म कर दें।