Varanasi: BHU में बीफ वाले प्रश्न पूछने पर छात्रों ने किया बवाल, कुलपति से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
महामना की बगिया यानि बीएचयू में फीस वृद्धि का मामला सुलगा हुआ है। इसी बीच सेमेस्टर परीक्षा में बीफ से संबंधित एक सवाल पूछने को लेकर लेकर बवाल मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) इन दिनों अलग-अलग विवादों के कारण चर्चा में है। पीजी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद संकाय के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। फीस वृद्धि के खिलाफ भी छात्रों ने आंदोलन छेड़ रखा है। इस बीच बी वॉक सेमेस्टर परीक्षा में एक सवाल को लेकर बवाल मच गया है।
बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स में बीफ के वर्गीकरण प्रश्न पूछने पर छात्रों ने सवाल उठाया है। इसकी शिकायत कुलपति से कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई है। अब छात्रों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का छात्रों को इंतजार है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए होंगे बाध्य
बुधवार दोपहर केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों ने उनकी अनुपस्थिति में कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेशनल) के द्वितीय सेमेस्टर के प्रश्न पत्र के प्रश्न में बीफ क्या है, इसका वर्गीकरण करने, बनाने की विधि पर सवाल पूछा जाना गलत है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय सदैव गोहत्या के खिलाफ रहे।
उन्होंने गोवंश के संरक्षण के लिए कार्य किया। इसके बाद भी इस तरह का सवाल पूछा जाना महामना के सपनों को साकार करने की जगह अन्याय है। ऐसे में कोर्स कोऑर्डिनेटर, पेपर बनाने वाले शिक्षक सहित अन्य जिम्मेदारों को बर्खास्त करने के साथ-साथ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। चेतावनी दी कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।