फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest in IB exam oo the college of Sriram convent school

आईबी की परीक्षा में खुलेआम नकल, हंगामा

Mon, 23 Feb 2015 01:48 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students protest in IB exam oo the college of Sriram convent school

वाराणसी। आशापुर स्थित श्रीराम कान्वेंट स्कूल में रविवार को हुई इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस आफीसर ग्रेड-2 (एसीआईओ-ग्रेड-2) की परीक्षा में खुलेआम नकल का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन

30 से 45 मिनट की देरी से पेपर मिलने, सील खुले होने और सामूहिक नकल कराए जाने के आरोप लगाए। परीक्षा का बहिष्कार कर दूसरी मंजिल से कुर्सियां नीचे फेंक दीं। पेपर और ओएमआर शीट लेकर बाहर निकल गए। स्कूल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर पथराव किया। मौके पर पहुंचे दो सीओ और पांच थानों की फोर्स ने किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत कराया। उधर, आईबी के एक अधिकारी ने कवरेज को गए मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की और देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से एसीआईओ-ग्रेड-2 की परीक्षा के लिए वाराणसी में श्रीराम कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां कुशीनगर, इलाहाबाद, गोरखपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों के कुल 1488 परीक्षार्थी थे। हंगामा करने वाले परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा के दौरान मौजूद आईबी के एसपी डीके सिंह और विद्यालय प्रबंधन के लोग कमरा नंबर चार और पांच तथा स्टाफ रूम में दरवाजा बंद कर पेपर हल करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में कोई गार्ड नहीं था। सीटिंग प्लान में गड़बड़ी थी। एक टेबल पर गोले में चार कुर्सियां लगाई गई थीं। सामूहिक रूप से पेपर हल किया जा रहा था। परीक्षा हाल में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी थी लेकिन मोबाइल ले जाने के लिए किसी को मना नहीं किया गया।
परीक्षा शुरू होते ही वाट्सएप, इंटरनेट के सहारे प्रश्नों को हल किया जाने लगा। इससे आक्रोशित छात्र परीक्षा से बाहर आ गए और स्कूल के सामने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और जमकर पथराव किया। सूचना मिलते ही सीओ कैंट विनोद सिंह, सीओ कोतवाली संतोष सिंह समेत सारनाथ, आदमपुर, कोतवाली, जैतपुरा और कैंट थाने की फोर्स  मौके पर पहुंची।

आशापुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण कैंट इंस्पेक्टर, जैतपुरा और आदमपुर थाना प्रभारी अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल मौके पर पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पूरी परीक्षा निरस्त की जाए। छात्रों ने सामूहिक नकल का आरोप लगाते हुए आईबी और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मौके पर जुटे पुलिस अफसरों को तहरीर भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed