{"_id":"6a605116de6df9bc560020f5","slug":"students-protest-in-azamgarh-against-action-taken-against-students-at-jantar-mantar-in-new-delhi-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जंतर- मंतर बवाल के विरोध में चार घंटे तक आमने-सामने रहे छात्र-पुलिस, 50 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जंतर- मंतर बवाल के विरोध में चार घंटे तक आमने-सामने रहे छात्र-पुलिस, 50 हिरासत में
Wed, 22 Jul 2026 10:41 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:41 AM IST
सार
Azamgarh News: नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कलेक्ट्रेट से खदेड़ा तो आंबेडकर पार्क पहुंच गए। इस दौरान 50 को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को आजमगढ़ में विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पर जुटे 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा तो वे आंबेडकर पार्क में धरना देने पहुंच गए। पुलिस और छात्रों के बीच लगभग चार घंटे तक चकरधिन्नी का खेल चलता रहा। प्रदर्शनकारी छात्र छोटे-छोटे समूहों में अलग-अलग रास्तों से पहुंचते रहे। पुलिस उन्हें खदेड़कर भगाने में जुटी रही। पुलिस ने छात्रों के गुटों को तोड़ने के लिए 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया। हालांकि, दोपहर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
लाठी पटककर प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया, हुई नोकझोंक
कलेक्ट्रेट पर जुटे प्रदर्शनकारी छात्रों को अनुमति नहीं होने का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई बार छात्र-पुलिस आमने-सामने आए तो नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लाठी पटककर प्रदर्शनकारी छात्रों को पीछे हटाया।
विज्ञापन
पूरे घटनाक्रम के दौरान छात्र संविधान में मिले शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का हवाला देते रहे। पुलिस छात्रों के एक गुट को हटाती तभी दूसरी ओर से छात्रों का दूसरा गुट कलेक्ट्रेट पर पहुंच जाता। प्रदर्शन के कारण चार घंटे तक कलेक्ट्रेट क्षेत्र में यातायात भी बंद रहा। हालांकि, पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती करके स्थिति को नियंत्रण में रखा।
विज्ञापन