फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest against vacating the hostel

हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्रों का धरना

Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students protest against vacating the hostel
बीएचयू परिसर में एक सितंबर से यूजी, पीजी अंतिम वर्ष की कक्षाएं तो शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी हॉस्टल आवंटन नहीं शुरू हो पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष बाहरी छात्रों से हॉस्टल खाली कराने की चुनौती अभी भी बरकरार हैं। इसी वजह से कई छात्रावासों में छात्रों को कमरा आवंटित नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को हॉस्टल खाली करने के बीएचयू प्रशासन के फैसले के विरोध में छात्रों ने कला संकाय में धरना दिया। शुक्रवार को बिड़ला हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों ने कला संकाय में धरना देकर तत्काल कमरा आवंटित करने की मांग की। उनका कहना था कि कक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में वह हॉस्टल छोड़कर जाएंगे तो पढ़ाई प्रभावित होगी। इसी मांग को लेकर छात्रों के एक अन्य गुट ने केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर शाम को वहां चैनल गेट बंद कर धरना दिया। इस दौरान काम पूरा होने के बाद कर्मचारियों को घर जाने से रोक दिया गया। करीब घंटे भर तक कर्मचारी अंदर ही रहे। विश्वविद्यालय से जुडे़ अधिकारियों ने किसी तरह समझाया, लेकिन छात्र तुरंत आवंटन की मांग पर अड़े रहे। बीएचयू में बिड़ला, एलबीएस सहित अन्य हॉस्टलों में नए सिरे से आवंटन होना है। जो कि हॉस्टलों के पूरी तरह से खाली होने पर ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed