फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students organization Hope Welfare Trust handed over PPE kit and face shield to Varanasi DM

छात्रों के संगठन होप वेलफेयर ट्रस्ट ने वाराणसी डीएम को सौंपा पीपीई कीट और फेस शील्ड

Mon, 07 Jun 2021 03:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Jun 2021 03:49 PM IST
सार

वेलफेयर ट्रस्ट में बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शोध छात्र शामिल हैं। 


 

विज्ञापन
Students organization Hope Welfare Trust handed over PPE kit and face shield to Varanasi DM
वाराणसी डीएम को होप के सदस्यों ने पीपीई कीट और फेस शील्ड सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 छात्रों के संगठन होप वेलफेयर ट्रस्ट ने सोमवार को वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा  से उनके आवास पर मुलाकात कर 100 पीपीई किट और 100 फेस शील्ड सौंपा। ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि मिश्रा व सचिव दिव्यांशु उपाध्याय के साथ सदस्य अभय शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि होप वेलफेयर ट्रस्ट गत वर्ष कोरोना की पहली लहर के समय से ही जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध करा रही है।  दिल्ली की गूंज संस्था ने होप संस्था के कार्यों को देखते हुए 500 पीपीई किट के साथ-साथ राशन  सामग्री मुहैया कराती है। 

विज्ञापन


 होप ट्रस्ट वाराणसी के साथ साथ अयोध्या, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र में गांव के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मालूम हो कि होप वेलफेयर ट्रस्ट में बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शोध छात्र शामिल हैं। यह ट्रस्ट सदस्यों के जेबखर्च से संचालित होता है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed