फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Pay fees with Samarth system implemented in paid special courses

BHU: समर्थ से जमा करें फीस, पेड स्पेशल कोर्स में व्यवस्था लागू; लंबी लाइन-सर्वर धीमा होने से भी मिलेगा छुटकारा

Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
सार

समर्थ पोर्टल पर नई व्यवस्था हो जाने से बीएचयू के विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इससे फीस भी आसानी से जमा हो जाएगी। 

विज्ञापन
BHU Pay fees with Samarth system implemented in paid special courses
समर्थ पोर्टल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पहली बार छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल से अपनी फीस समर्थ पोर्टल से जमा कर सकेंगे। अभी तक काउंटर या फिर एसबीआई कलेक्ट से भुगतान किया जाता था। इसमें छात्रों की कई शिकायतें रहती थीं। 

विज्ञापन


काउंटरों पर लंबी लाइन, सर्वर धीमा समेत कई तकनीकी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता था। अब समर्थ से फीस जमा करने में सुविधा होगी। काउंटर पर लंबी लाइन के चलते फीस जमा करने में विलंब नहीं होगा। बीएचयू में हॉस्टलों की फीस पहले की तरह से एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से जमा होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कुलसचिव कार्यालय वित्त के शुल्क पटल अनुभाग की ओर से फीस जमा करने की नई व्यवस्था की सूचना जारी कर दी गई है। सूचना में कहा गया है कि सत्र 2024-25 के स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राएं दूसरे सेमेस्टर की फीस खुद ही समर्थ पोर्टल पर भर सकते हैं। इसके लिए bhu.samarth.edu.in लिंक पर क्लिक एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए लॉगिन के नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर कोर्स, नाम, एनरोलमेंट नंबर भरकर आईडी बनानी होगी। इसके बाद फीस जमा की जा सकेगी। नियमित छात्रों के साथ ही पेड सीट और स्पेशल कोर्स का शुल्क भी समर्थ पोर्टल पर ही जमा होगा। जो संस्थान, संकाय या विभाग अपने स्तर से पेड सीट और स्पेशल कोर्स कराते हैं, तो वह शुल्क पटल पर सूचित कर उनकी भी धनराशि समर्थ पोर्टल से लेने का आग्रह कर सकते हैं।  

समर्थ की सूची में नहीं है विदेशी छात्र-छात्राएं
विदेशी छात्र और छात्राएं समर्थ पोर्टल की सूची में नहीं है। बीएचयू के अंतरराष्ट्रीय केंद्र से 2024 में नवप्रवेशित छात्रों की सूची परीक्षा नियंता कार्यालय को देनी होगी। संबंधित कोर्स की सूची अंकित करवानी होगी। इससे विदेशी छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल से फीस जमा करने में आसानी होगी। 

विभागाध्यक्ष और प्राचार्य समर्थ से जमा कराएं फीस
कुलसचिव कार्यालय के शुल्क पटल अनुभाग की ओर से सभी निदेशकों, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्षों और प्राचार्या से अनुरोध किया गया है कि सत्र 2024-25 और आगे के सत्रों के स्नातक और परास्नातक के छात्र और छात्राओं को समर्थ पोर्टल से नियमित शुल्क, पेड सीट और स्पेशल कोर्स फीस जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed