फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students locked out in protest against PhD Bulletin in BHU strike continues for 13 days

वाराणसी: बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में छात्रों ने की तालाबंदी, 13 दिनों से जारी है धरना

Sat, 07 Oct 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 09:16 PM IST
सार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश नियमावली के विरोध में छात्र बीते 13 दिनों से धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने शनिवार दोपहर  केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Students locked out in protest against PhD Bulletin in BHU strike continues for 13 days
बीएचयू में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू में पीएचडी में दाखिले के लिए बनाई गई नियमावली को लेकर छात्रों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा नियंता कार्यालय पर 13वें दिन भी धरना जारी रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर शनिवार दोपहर छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


तालाबंदी की सूचना मिलने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. शशि प्रकाश सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी भी की। बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जो नियमावली बनाई गई है, उसमें छात्रों के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


छात्र विकास, पतंजलि पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, शुभम शुक्ला, दर्शित पाण्डेय, अभिषेक राय, आयुष राय, क्षितिज उपाध्याय आदि ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed