{"_id":"65217d335b3026c3c3056be4","slug":"students-locked-out-in-protest-against-phd-bulletin-in-bhu-strike-continues-for-13-days-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में छात्रों ने की तालाबंदी, 13 दिनों से जारी है धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में छात्रों ने की तालाबंदी, 13 दिनों से जारी है धरना
Sat, 07 Oct 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:16 PM IST
सार
बीएचयू में पीएचडी प्रवेश नियमावली के विरोध में छात्र बीते 13 दिनों से धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने शनिवार दोपहर केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू में पीएचडी में दाखिले के लिए बनाई गई नियमावली को लेकर छात्रों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा नियंता कार्यालय पर 13वें दिन भी धरना जारी रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर शनिवार दोपहर छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
तालाबंदी की सूचना मिलने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. शशि प्रकाश सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी भी की। बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जो नियमावली बनाई गई है, उसमें छात्रों के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
छात्र विकास, पतंजलि पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, शुभम शुक्ला, दर्शित पाण्डेय, अभिषेक राय, आयुष राय, क्षितिज उपाध्याय आदि ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन