फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students learn the art of mental concentration and self-peace at the Sahaja Yoga training camp.

Varanasi News: सहज योग प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने सीखी मानसिक एकाग्रता और आत्मशांति की कला

Sun, 19 Apr 2026 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Students learn the art of mental concentration and self-peace at the Sahaja Yoga training camp.
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में शनिवार को दोपहर 2 बजे सहज योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को सहज योग की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पा ने बताया कि सहज योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और एकाग्रता प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी कराया गया। आधुनिक ज्ञान-विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. विधु द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राएं तनाव और प्रतिस्पर्धा के दबाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में सहज योग उनके लिए अत्यंत उपयोगी साधन है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से आत्म विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र एवं शिक्षा शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. जय प्रकाश, डॉ. शशि कुशवाहा, डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. प्रियंबदा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed