फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students in 50 secondary schools will learn Tamil by December 15

Varanasi News: पचास माध्यमिक विद्यालयों में 15 दिसंबर तक तमिल सीखेंगे विद्यार्थी

Wed, 03 Dec 2025 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students in 50 secondary schools will learn Tamil by December 15
पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में तमिल की पुस्तक दिखाते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
काशी तमिल संगमम को लेकर जिले के 50 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थी तमिल भाषा सीख रहे हैं। 15 दिसंबर तक चलने वाली कक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां तमिल से आए 50 शिक्षक विद्यार्थियों को तमिल सीखा रहे हैं। इधर, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज पहुंचकर स्पेशल क्लास की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की पहल पर 15 दिसंबर तक काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आए 50 शिक्षकों का दल वाराणसी के 50 माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को तमिल भाषा सिखाएगा। मंगलवार को तमिल शिक्षकों के दल के राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज मेंं पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। छात्रों ने तमिल भाषा में वणक्कम (नमस्कार) बोल कर अभिवादन किया। डीआईओएस ने बताया कि काशी तमिल संगमम तमिलनाडू और काशी के बीच ज्ञान और सभ्यता के सदियों पुराने संबंधों को जीवंत करेगा। तमिल भाषा की कक्षाओं की शुरुआत जिले के राजकीय बालिका विद्यालय मलदहिया, प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर, राधा किशोरी राजकीय विद्यालय रागन, भारती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज सहित 50 विद्यालयों में हुई।

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में तमिल की पुस्तक दिखाते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में तमिल की पुस्तक दिखाते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed