फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student's health deteriorates in custody, police accused of beating him

Varanasi News: हिरासत में छात्र की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर पिटाई का आरोप

Sat, 20 Jan 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student's health deteriorates in custody, police accused of beating him
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र की पुलिस हिरासत में शुक्रवार की रात हालत बिगड़ गई। उसको उपचार के लिए निजी चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर उसको बीएचयू रेफर करने की बात की जा रही है। भाई ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। बता दें कि बीटेक के दो हाॅस्टलों के छात्र गुटों में शुक्रवार को मारपीट हुई थी, इसके बाद देर शाम पहुंची पुलिस ने एक हाॅस्टल से सात छात्रों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन



मिर्जापुर निवासी प्रतीश सिंह पुत्र अनूप राज सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है। शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट के दौरान एक छात्र घायल हो गया था। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने सात छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम में प्रतीश के भाई उत्कर्ष सिंह का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से भाई की हालत गंभीर हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि हाॅस्टल में उसकी तबीयत खराब थी वही से उसको चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

भाई उत्कर्ष सिंह का आरोप है कि रात नौ बजे चीफ वार्डेन मनीष सिंह के कहने पर प्रतीश को थाना पर ले जाया गया। जहां पर उसके सिर पर बेल्ट से मारा गया। इससे उसकी धड़कन बढ़ गई। सुधार न होने पर डाक्टर उसे बीएचयू रेफर करने की बात कर रहे हैं। उत्कर्ष सिंह ने कहा कि मेरा भाई किसी प्रकार के मारपीट में शामिल नहीं था, पुलिस किसी भी छात्र से यह पूछ सकती है। वह किसी भी मामले में उलझता नहीं है। विश्वविद्यालय की तरफ से अभी तक कोई जिम्मेदार पूछने तक नहीं आया, न ही कोई सूचना दी गई। यहां पर केवल दो से तीन छात्र मौजूद थे। छात्रों की सूचना पर वह मां के साथ यहां आया है। मां अनीता सिंह ने बताया कि उनका बेटा बहुत सीधा है। सरायख्वाजा थाना के क्राइम इंस्पेक्टर एसके शुक्ला ने बताया कि पुलिस जब हॉस्टल में छात्रों को हिरासत में लेने गई थी तो उसी समय छात्र को हिचकी आने लगी थी। इस पर उसे चिकित्सालय पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के कारण प्रतीश की तबीयत बिगड़ी है, उसकी पिटाई नहीं की गई। -मनीष सिंह, चीफ वार्डेन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed