फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students encircle the collectorate, camp, picket

छात्रों ने कलेक्ट्रेट में दिया घेरा डालो डेरा डालो धरना

Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students encircle the collectorate, camp, picket
बलिया। छात्रनेता से शहर कोतवाल के दुर्व्यवहार के विरोध में छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से चल रहे घेरा डालो, डेरा डालो के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान छात्रनेताओं ने शहर कोतवाल एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शहर कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक छात्रनेताओं की हाल जानने की कोशिश नहीं की गई। जिला प्रशासन का असंवेदनशील और संवादहीनता महंगा पड़ेगा। छात्रों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हमारा आंदोलन अब और भी उग्र होगा। नवरात्रि पर्व और दशहरा को ध्यान में रखते हुए जनसुविधाओं के मद्देनजर आंदोलन संबंधित कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। दशहरा के बाद यह आंदोलन उग्र होता जाएगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि यदि जल्द से जल्द कोतवाल को निलंबित नहीं किया गया तो जनपद ऐतिहासिक आंदोलन का साक्षी होगा। रणवीर सिंह सेंगर, जैनेंद्र पांडेय, अतुलेश यादव, नितेश सिंह, रूपेश चौबे, अमित दूबे, आलोक सिंह, कुंवर मन्नू कुमार आदि छात्रनेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed