{"_id":"623b6a1c04f70009e95a39ed","slug":"students-created-a-ruckus-for-conducting-student-union-elections-in-kashi-vidyapeeth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने किया हंगामा, विवि ने शुरू की निलंबन प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने किया हंगामा, विवि ने शुरू की निलंबन प्रक्रिया
Thu, 24 Mar 2022 12:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:34 AM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रनेताओं का कहना था कि चुनाव लड़ने की उनकी आयु सीमा खत्म हो रही और जल्द से जल्द चुनाव कराने की घोषणा होनी चाहिए।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चुनाव कराने के लिए छात्रों का आक्रोश जारी है। बुधवार को भी छात्रों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद छात्र मौके से खिसक लिए। वहीं डीसीपी वरुणा जोन ने शहर में वीवीआईपी मूवमेंट का हवाला देकर 16 अप्रैल के बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तिथि दी है।
विज्ञापन
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने हंगामा करने वाले छात्रों के निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर भड़के छात्रनेता प्रशासनिक भवन में जुटे। छात्रनेताओं का कहना था कि चुनाव लड़ने की उनकी आयुसीमा खत्म हो रही और जल्द से जल्द चुनाव कराने की घोषणा होनी चाहिए।
विज्ञापन
चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन, छात्रों का गुट कुलपति कार्यालय तक पहुंचकर नारेबाजी करने लगा। हंगामे की सूचना पर सिगरा पुलिस पहुंची और छात्रों को वहां से हटाया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि विद्यापीठ की तरफ से पुलिस कमिश्नरेट को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
छात्रों को अनुशासन में रहने की दी हिदायत
डीसीपी वरुणा जोन की तरफ से 16 अप्रैल तक वीवीआईपी मूवमेंट और बोर्ड परीक्षाओं की व्यस्तता का हवाला दिया गया और इसके बाद की कोई तिथि मांगी गई। विद्यापीठ की तरफ से 18 और 19 अप्रैल को चुनाव कराने के लिए फोर्स की मांग की गई है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी है।